जयपुर की बेटी : हिमाचल में भूस्खलन की चपेट में आई, आयुर्वेदिक चिकित्सक थी दीपा, केबीसी में जीते थे 6.40 लाख रुपए


घर पर ही खोल रखा था आयुर्वेदिक क्लिनिक, दो दिन पहले ही गई थी घूमने

जयपुर. हिमाचल प्रदेश में शनिवार को हुए भूस्खलन की शिकार जयपुर की बेटी दीपा भी हुई। दीपा आयुर्वेदिक चिकित्सक और जयपुर में गुर्जर की थड़ी स्थित शांति नगर में अपनी मां के साथ रहती थी। उसने घर पर ही आयुर्वेदिक क्लिनिक खोल रखा था। पड़ोसी सतीश अग्रवाल और रूपेन्द्र सिंह ने बताया कि दीपा शर्मा कौन बनेगी करोड़पति कार्यक्रम में 6.40 लाख रुपए जीत चुकी थी। वह पंचकर्म की विशेषज्ञ थी। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ समय पहले ही हादसे की जानकारी लगी थी। उन्होंने बताया कि दीपा की मां छोटी बेटी के पास बंगलुरु गई है। बड़ा भाई महेश शर्मा महाराष्ट्र पावर ग्रिड में इंजीनियर है। वह महाराष्ट्र में ही रहता है। पिता रामभरोसी शर्मा करौली में रहते हैं।


ट्विटर पर 16500 फॉलोअर्स, डाली आखिरी फोटो

पड़ोसियों ने बताया दीपा के ट्विटर पर 16500 फॉलोअर्स है। उन्होंने बताया कि रविवार रात को ही दीपा का ट्विटर देखा, जिसमें दीपा ने हादसे से कुछ घंटे पहले ली गई फोटो अपडेट कर रखी थी। दीपा की मौत को लेकर कॉलोनी के लोग सन थे। उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि दो दिन पहले यहां घूम रही दीपा अब नहीं रही। उनका मानसरोवर स्थित हीरापथ घर कई वर्षों से बंद है। यहां भी स्थानीय लोगों को दीपा की मौत की जानकारी नहीं थी। करीब 17 वर्ष से दीपा अपनी मां के साथ शांति नगर वाले घर पर रह रही थी।

फोन पर परिजन बोले...हम बात करने की स्थिति में नहीं

दीपा की भाभी भावना शर्मा से फोन पर बात हुई। भाभी ने रोते हुए इतना ही बोला कि अभी हम बात करने की स्थिति में नहीं है।




Comments

Popular posts from this blog

आमेर की शिला माता की कहानी

यह नजारा चीन नहीं बिहार का है, ग्लास ब्रिज पर चलने की तस्वीर देख रूह काँप जाएगी

ट्रांसफर की बात पर कपल में हुआ झगड़ा; द्रव्यवती में कूदे, दोनों की मौत, जयपुर में भाई-भाभी की लाशों को नदी से खींचकर निकाला