Posts

Shamshera Public Review: 'शमशेरा' ने रणबीर कपूर को दिया धमाकेदार कमबैक, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर होगी

Image
Shamshera Review: बॉलीवुड को जिस संजीवनी की जरूरत थी, रणबीर कपूर और संजय दत्त की फिल्म वो लेकर हाजिर हो गई है. डायरेक्शन की बात करते हैं. करण मल्होत्रा का काम गजब का कहा जाएगा. जिस स्केल की ये फिल्म थी, जितना बड़ा बजट था, एग्जीक्यूशन पर ही सब कुछ निर्भर था. फिल्म देखने के बाद कह सकते हैं कि करण को इस मामले में ए ग्रेड देना पड़ेगा. कहानी आजादी से कई साल पहले खमेरा जाति के लोग सीना तानकर चला करते थे. छोटी जाति के थे, इसलिए उनके संघर्ष जरूर थे, लेकिन एकता ऐसी कि कोई उन्हें डिगा नहीं पाया. लेकिन फिर मुगलों का शासन आया और खमेरा जाति के लोगों को अपना घर-बार सब छोड़कर जाना पड़ गया. यहां भी उनका संघर्ष खत्म नहीं हुआ और अंग्रेसों ने भारत पर कब्जा जमाया. उनके आते ही खमेरा के बुरे दिन शुरू हो गए. खमेरा का सरदार था शमशेरा (रणबीर कपूर). ये लोग डकैती करते थे, कहते थे- कर्म से डकैत, धर्म से आजाद. ये इनकी जाति का मूल मंत्र था. अब डकैत तो ये बने रह गए लेकिन अंग्रेजों ने इनकी आजादी छीन ली. धोखा देकर उन्हें बंदी बना लिया. काजा का कोई किला है, जहां इन सभी खमेराओं को पकड़ कर रखा गया. कैसे आए, क...

ट्रांसफर की बात पर कपल में हुआ झगड़ा; द्रव्यवती में कूदे, दोनों की मौत, जयपुर में भाई-भाभी की लाशों को नदी से खींचकर निकाला

Image
जयपुर में द्रव्यवती नदी में शनिवार शाम एक महिला एईएन ने छलांग लगा दी। उसको बचाने के लिए कंपाउंडर पति भी 25 फीट गहरी नदी में कूद गया। ज्यादा पानी और दलदल में फंसने के कारण पति-पत्नी की मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि पत्नी का ट्रांसफर जयपुर कराने को लेकर दोनों किसी से मिलने वाले थे। इसी बात पर विवाद हो गया। युवक के भाई यादवेंद्र ने ही दोनों की लाशें द्रव्यवती नदी से बाहर निकाली। भाई यादवेंद्र ने बताया- कि तरुण (32) का शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे कॉल आया। उसने बताया कि मधु (28) बिना बताए मोबाइल और अन्य सामान घर पर छोड़कर कहीं चली गई है। पत्नी को तलाशते हुए तरुण भी घर से निकल गया। कुछ ही देर बाद भाई ने दोबारा कॉल कर बताया कि मधु द्रव्यवती में कूद गई है। पता चलते ही तरुण तुरंत भागकर घर के पास द्रव्यवती नदी पर पहुंच और पत्नी को बचाने के लिए 25 फीट गहरी नदी में कूद गया। यादवेंद्र ने बताया वह मौके पर पहुंचा तब उसने पड़ोसियों से रस्सी मंगवाई और वह खुद नदी में उतरा। सबसे पहले उसे भाभी मधु पानी में मिली, उसके बाद भाई तरुण मिला। लोगों की मदद से करीब 20 मिनट की मशक्कत...

Anek Review: राजनीति में हिंसा की ‘जरूरत’ का पर्दाफाश करती ‘अनेक’, उत्तर पूर्व के बहाने दिल्ली पर चोट

Image
फिल्म ‘अनेक’ मौजूदा समय पर निर्देशक अनुभव सिन्हा की एक और टिप्पणी है। फिल्म ‘मुल्क’ से जागे अनुभव सिन्हा इसके पहले देश की अलसाती मेधा को ‘आर्टिकल 15’ पढ़वा चुके हैं और ‘थप्पड़’ भी लगा चुके हैं। फिल्म ‘अनेक’ में अनुभव समाज से आगे निकलकर देश की बात कर रहे हैं। वह इस बार देश के उन हिस्सों में पहुंचे हैं, जिनकी शक्ल सूरत देखकर उन्हें अपना मानने की कोशिश देश के मुख्य क्षेत्र में कम ही हो पाई है। फिल्म जरूरी बात करती है। सिनेमाई दायरे में रहकर करती है। और, धारा से विपरीत जाकर कहानियों को कहने का जोखिम भी उठाती है। आयुष्मान खुराना कहते हैं कि फिल्म ‘अनेक’ को बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर उस तरह नहीं कसा जाना चाहिए जैसे बाकी कमर्शियल फिल्मों के साथ होता है। लेकिन, फिल्म ‘अनेक’ का ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना जरूरी है। 'द कश्मीर फाइल्स’ के सुपरहिट होने और ‘द केरला स्टोरी’ के रिलीज होने के बीच फिल्म ‘अनेक’ देश की तस्वीर का एक ऐसा पहलू है जिसके बारे में बात होनी जरूरी है। कहानी उत्तर पूर्व के संघर्ष क...

Bhool Bhulaiyaa 2 review: फील वही लेकिन कहानी नई है इस भूल भुलैया की...

Image
कलाकार : कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव, मिलिंद बहुगुना, संजय मिश्रा, राजेश शर्मा, अश्विनी कालसेकर, अमर उपाध्याय 2007 में रिलीज हुई प्रियदर्शन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर भूल भुलैया अपने जमाने से कहीं ज्यादा आगे की फिल्म मानी जाती है. बॉलीवुड हॉरर कॉमेडी जॉनर से उस वक्त शायद उतना वाकिफ नहीं था. यही वजह है कि नयेपन के इस प्रयोग ने इतिहास रच दिया और आज भूल-भुलैया कल्ट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है. लगभग 15 साल बाद फिल्म की फ्रेंचाइजी भूल-भुलैया 2 फैंस के बीच एक नई कहानी, नए डायरेक्टर और नई स्टारकास्ट के साथ आ चुकी है. हां, इस फिल्म को पुराने से कंपेयर करना सही नहीं होगा. फिल्म की फील वही लेकिन कहानी पूरी तरह नई है. कहानी फिल्म की शुरुआत होती है रूहान रंधावा (कार्तिक आर्यन) और रीत (कियारा आडवाणी) की एक्सीडेंटल दोस्ती से, रुहान जहां मस्तमौला और ट्रैवलर हैं, तो वहीं रीत राजस्थान छोड़ मेडिकल की पढ़ाई करने मनाली गई हुई हैं. हालांकि रीत अब अपने घर वापस जा रही है, जहां उनकी शादी की तैयारी चल रही है. मनाली में रुहान से मिली रीत उसके कहने पर बस मिस कर देती है, जो आगे चलकर...

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर Andrew Symonds की कार एक्सीडेंट में मौत, शोक में डूबे प्रशंसक

Image
Andrew Symonds Death: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) का शनिवार रात सड़क हादसे में निधन हो गया. पुलिस के मुताबिक वह कार में अकेले थे. हादसा एलिस रिवर ब्रिज के पास हुआ. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया. वे 46 साल के थे. आईसीसी की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक साइमंड्स का उनके गृह राज्य क्वींसलैंड के टाउन्सविले के पास एक्सीडेंट हुआ है. पुलिस ने उनके मौत की पुष्टि भी की है. विश्व क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडर रहे साइमंड्स अपने परफॉर्मेंस के साथ-साथ विवादों की वजह से भी चर्चा रहे. उनके और हरभजन सिंह के बीच हुआ मंकीगेट विवाद काफी चर्चा में रहा. इसके साथ-साथ साइमंड्स शराब की लत की वजह से भी चर्चा में रहे.  टीम इंडिया साल 2007-08 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी. इस दौरे पर सिडनी में एक टेस्ट मैच खेला गया. इस मुकाबले के आखिरी दिन साइमंड्स और हरभजन के बीच बहस हो गई. साइमंड्स ने आरोप लगाया कि भज्जी ने उन पर नस्लीय टिप्पणी की है. उन्हें मंकी कहा है. इस वजह से इस विवाद का नाम मंकीगे...

Jayeshbhai Jordaar Review: फुस्स निकले हमारे जयेशभाई, शानदार अदाकारी, ले डूबी कमजोर कहानी

Image
जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर देखकर बहुत मजा आया था. सबसे बढ़िया तो रणवीर सिंह का लुक और उनका वो गुजराती बोलने का स्टाइल लगा था. बीच-बीच में ऐसे फनी सीन्स भी दिखाए थे कि लगा कि ये फिल्म तो सही मायनों में जोरदार निकलने वाली है. वो कहते है ना कॉमेडी के साथ-साथ कोई संदेश देने वाली फिल्म. राजकुमार हिरानी की फिल्मों में तो ऐसा हर बार दिख जाता है. इस बार डायरेक्टर दिव्यांग ठक्कर भी उसी प्रयास में लगे हैं. अब हमारे जयेशभाई कितने जोरदार हैं, कितने असरदार हैं, ये हम से जान लीजिए. कहानी गुजरात का एक गांव और वहां का सरपंच (बोमन ईरानी) जो खुद तो पुरुष प्रधान वाली मानसिकता रखता ही है, अपने समाज को भी वही रास्ता दिखाता है. गांव में कोई लड़का, लड़की को छेड़ दे तो लड़की का साबुन से नहाना बंद करवा देना उसका तर्क है. उस सरपंच का बेटा है जयेश (रणवीर सिंह), उसकी पत्नी है मुद्रा (शालिनी पांडे) और एक बेटी भी है. पांच बार मुद्रा का गर्भपात करवा दिया गया है क्योंकि परिवार को वारिस बढ़ाने के लिए लड़के की दरकार है. गुजराती में इसे नानका कहते हैं. अब मुद्रा फिर पेट से है, डॉक्टर ने हिंट दे दिया है 'जय...

खत्म हुआ इंतजार! Bajaj Pulsar 250 सीरीज की 2 नई मोटरसाइकिलें जयपुर के जे एम् बजाज टांसपोर्ट नगर में लॉन्च की तयारी, जानें कीमत और खासियतें

Image
नई 2022 Bajaj Pulsar 250N और Pulsar 250F को  जयपुर के  बाजार  में  19  जनवरी 2022 को जे एम् बजाज टांसपोर्ट नगर में  लॉन्च किया जाएगा।  नई 2022 Bajaj Pulsar 250N और Pulsar 250F भारतीय बाजार में  19  जनवरी 2022 को  जे एम् बजाज टांसपोर्ट नगर  को लॉन्च हो रही है। बजाज ऑटो ने हाल के दिनों में नई पल्सर को लॉन्च करने से पहले इसके बारे में काफी प्रचार किया और दोनों बाइक के टीजर को भी जारी किया।  जनरल मैनेजर रितेश शर्मा के अनुसार  दोनों नई बाइक्स को पिछले कुछ हफ्तों में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। आखिरकार इन बहुप्रतीक्षित बाइक्स भारत में बिक्री के लिए तैयार हैं। इंजन और पावर 2022 Bajaj Pulsar 250 एक बिल्कुल नया उत्पाद होगा। इसके एक नए इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित है।  जनरल मैनेजर रितेश शर्मा   से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें एक नया 250 cc एयर/ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन होगा। यह इंजन करीब 26 PS का पावर और 22 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 5-स्पीड गियरबॉर...